Sonbhadra News : ठंड ने इस साल तोड़े अपने सारे रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज
सोनभद्र में आज ठंड ने इस साल के अपने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया । जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.8 दर्ज किया गया था ।

sonbhadra
6:29 PM, January 10, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र में आज ठंड ने इस साल के अपने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया । जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.8 दर्ज किया गया था । राहत की बात यह है कि इन दिनों 12वीं तक सभी विद्यालय बन्द है । लेकिन सबसे ज्यादा मुसीबत मंडियों में पटरी पर बैठकर सब्ज़ी बेचने वालों की हो रही है । वैसे तो चुर्क में भी पटरी दुकानदारों की फजीहत बढ़ गयी है । नगर पंचायत से अलाव की व्यवस्था तो की गई है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है ।
इसके अलावा ठंड में इस समय यात्रा करने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । पर्याप्त गर्म कपड़ा न लेकर चलने वालों को पूरी यात्रा ठिठुरते बिताना पड़ रहा है । इन सब के बीच गश्त करने वाले पुलिस कर्मियों को भी शीतलहरी में मुसीबत झेलना पड़ रहा है । वजह इन दिनों चोरी की घटनाएं भी बढ़ गयी है । मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक ठंड से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है । उन्होंने बताया कि इस समय तापमान में एकाएक गिरावट से लोगों को संभल कर रहने की जरूरत है ।
कुल मिलाकर भीषण शीतलहरी में प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है ताकि कोई भी गरीब खुले आसमान के नीचे न सोए ।




