मिशन शक्ति प्रभारी सीओ डॉ0 चारु द्विवेदी ने कहा कि "हर बेटी को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना ही सच्चे अर्थों में नारी सशक्तिकरण है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए "मिशन शक्ति" अभियान के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी असुविधा या अपराध की स्थिति में तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फेक सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए। उन्होंने समझाया कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।