Sonbhadra news : मिशन शक्ति 5 के तहत किया गया जागरूक
राजकीय हाई स्कूल में सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को लेकर मिशन शक्ति 5 के तहत जागरूक किया गया।

sonbhadra
6:59 PM, November 3, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)- हाथीनाला क्षेत्र के बेलहत्थी में संचालित राजकीय हाई स्कूल में सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को लेकर मिशन शक्ति 5 के तहत जागरूक किया गया।
सोमवार को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण हेतु राजकीय हाई स्कूल, बेलहत्थी में मिशन शक्ति फेज 5.O का भव्य आयोजन किया गया । इस दौरान सीओ चारु द्विवेदी, थाना प्रभारी भैया शिव प्रसाद सिंह प्रधानाध्यापक अमर सिंह व विनय यादव के साथ में स्थानीय थाना के पुलिस कर्मी मौजूद रहें।




