Sonbhadra News :थाना समाधान दिवस में सीओ ने सुनी समस्याएं, दो मामले आए
शनिवार को थाना दुद्धी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय दुद्धी के द्वारा की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों के द्वारा कुल दो मामले भू

sonbhadra
7:28 PM, September 27, 2025
समाधान दिवस में आए 2 मामले ,सभी मामले जमीन संबंधी
दुद्धी, सोनभद्र।शनिवार को थाना दुद्धी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय दुद्धी के द्वारा की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों के द्वारा कुल दो मामले भूमि संबंधित सामने आए ,जिनके निस्तारण हेतु राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को समस्या की निष्पक्षता के साथ समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही राजस्व व पुलिस की टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी ने आए फरियादियों की समस्या सुनते हुए उनका समाधान किया साथ सभी लोगों से यह भी कहा कि सभी मामललो का त्वरित व न्याय संगत समाधान किया जाएगा आप शांति और धैर्य बनाए रखें।शासन की मंशानुरूप जनता को न्याय दिलाना प्रथम प्राथमिकता है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्याम जी यादव, चौकी इंचार्ज जयशंकर राय ,उप निरीक्षक मिट्ठू राजभर ,क्षेत्रीय लेखपाल विनय गुप्ता, सुशील पांडे, प्रवीन सिंह,कानूनगों, सहित अन्य क्षेत्र के लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




