Sonbhadra News : कार्य में लापरवाही पर सीएमओ ने समाप्त की संविदा एएनएम की सेवा
आदिवासी जनपद सोनभद्र में तैनात संविदा एएनएम की कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम बी0एन0 सिंह के निर्देश पर सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय ने सीएचसी म्योरपुर में तैनात संविदा एएनएम की सेवा तत्काल प्रभाव.....

sonbhadra
1:38 PM, February 7, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आदिवासी जनपद सोनभद्र में तैनात संविदा एएनएम की कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम बी0एन0 सिंह के निर्देश पर सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय ने सीएचसी म्योरपुर में तैनात संविदा एएनएम की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही के बाद महकमें में हड़कंप मच गया है।
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो तकरीबन एक माह पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने सीएचसी म्योरपुर के उपकेंद्र नधिरा में तैनात संविदा एएनएम मंजुलता की कार्यप्रणाली को लेकर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शिकायत किया गया था साथ ही एक कथित वीडियो भी भेजा गया था। शासन स्तर से जिलाधिकारी को पूरे मामले की गोपनीय जांच के लिए निर्देशित किया गया था। जिलाधिकारी की जांच में शिकायत सही पाई जाने पर डीएम निर्देश पर सीएमओ ने सीएचसी म्योरपुर के उपकेंद्र नधिरा में तैनात संविदा एएनएम मंजुलता की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
वहीं पूरे मामले में जब मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय से बात किया गया तो उन्होंने संविदा एएनएम की सेवा समाप्ति की बात तो स्वीकार किया लेकिन कुछ और बोलने से इंकार कर दिया।




