Sonbhadra News : सीएमओ ने विटामिन-ए की खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ
आज रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बच्चे को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के 2.63 लाख...

विटामिन-ए की खुराक पिलाते सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार
sonbhadra
11:12 AM, December 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बच्चे को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के 2.63 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने 9 माह की बच्ची मैरु और दो वर्षीय अनन्या को खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को अभियान के तहत विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विटामिन-ए की खुराक बच्चों में बढ़ायेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता - सीएमओ
इस दौरान सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि "बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण व विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाती है। इसके लिए आज से 3 जनवरी तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह चलाया जाएगा। विटामिन 'ए’ की कमी से बच्चों को रतौंधी, नजर कमजोर होना, अंधापन का शिकार होने के साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हो सकते हैं। इससे बच्चों को विटामिन ए की खुराक देना जरूरी है।"
प्रत्येक बुधवार व शनिवार पिलायी जाएगी विटामिन 'ए' की खुराक -
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 गिरधारी लाल ने बताया कि "प्रत्येक बुधवार व शनिवार को टीकाकरण के साथ विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के 263892 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।"
ये रहे मौजूद -




