रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदो की मदद के लिए वस्त्र बैंक लगातार गरीब, असहाय लोगों को कंबल एवं कपड़े उपलब्ध कराने में जुटा हुआ हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाल मनोज सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष के हाथों वस्त्र बैंक संचालक विकास अग्रहरि ने कंबल वितरण करवाया। गरीब असहाय पुरुष महिलाएं इस ठंड में कंबल पाकर खुश दिखी। वस्त्र बैंक संचालक विकास अग्रहरि ने बताया कि वस्त्र बैंक का संचालन लोगों के सहयोग से किया जाता हैं। दुद्धी सहित आसपास के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी समय -समय पर कंबल एवं कपड़े उपलब्ध कराते रहते हैं। लोगों द्वारा प्राप्त कंबल का वितरण कराया जाता हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आरव जौहरी द्वारा 10 कंबल,गुड्डू कुमार गुप्ता द्वारा 5 कंबल,राम बाबू द्वारा 5 कंबल,अशफाक द्वारा 5 कंबल,बृजेश शर्मा द्वारा 5 कंबल तथा मधुसूदन सोनी द्वारा 10 कंबल सहित वस्त्र बैंक को कुल 45 कंबल प्राप्त हो चुके हैं जिसमें 27 कंबल का वितरण कर दिया गया हैं। उन्होंने समाजसेवियों, दानदाताओं से अपील की हैं कि जरूरतमंदो के लिए ठंड से राहत हेतु अपनी -अपनी तरफ से कंबल आदि कपड़े उपलब्ध कराते रहें ताकि कस्बा एवं क्षेत्र के गरीब असहाय पुरुष -महिला तथा बच्चों को गर्म कपड़े बांटे जा सकें।