Sonbhadra news : शहीद स्थल पर स्वच्छता का किया गया आयोजन
भारतीय जनता पार्टी नगवां मंडल के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ़ सफाई किया गया गया।

sonbhadra
7:29 PM, August 13, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी । हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकास का नगवां के वैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित केंद्र शहीद स्मारक पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नगवां मंडल के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ़ सफाई किया गया गया। इसके पश्चात शाहिद स्थल पर कार्यकर्ताओं ने माला फुल चढ़ाकर पुष्प अर्पित किया इस आलोक सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पुर्व हरेक जगहों पर शहीद स्थलों कि साफ़ सफाई किया जा रहा है। जिसके निमित्त आज वैनी में स्थित शहीद स्थल कि सफाई कि गयी और हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि शहीद स्थल, स्मारकों कि साफ सफाई बराबर किया जाय।
इस मौके पर मनोज जायसवाल, देवी सिंह, सर्वजीत सिंह, धीरेन्द्र पटेल, बेचनलाल जायसवाल, महेश, रमाकांत पटेल,रामकुवर, शिवाजी, विनय, राजेश सिंह, कन्हैया चौबे, छोटेलाल, गोपाल आदि लोग मौजूद रहे।




