Sonbhadra news : गांधी जयंती पर चोपन रामलीला मैदान में चला स्वच्छता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चोपन रामलीला मैदान में गुरुवार को भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

sonbhadra
4:07 PM, October 2, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चोपन रामलीला मैदान में गुरुवार को भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजिव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, रामलीला समिति अध्यक्ष राजन जायसवाल, डॉ. सतेन्द्र आर्य, लवकुश भारती, सत्यदेव पांडे, विकास चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने स्वयं झाड़ू उठाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान मंत्री संजय गौड़ ने कहा कि “स्वच्छता केवल सरकार या नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली और मोहल्ले को स्वच्छ रखे तो पूरा नगर ही स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा।” मंत्री जी ने महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए कहा कि “गांधी जी ने हमेशा स्वच्छता, सादगी और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आज हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि नगर पंचायत लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है और जनता के सहयोग से चोपन को स्वच्छ नगर बनाने का लक्ष्य है।कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और आमजन से भी अपील की गई कि वे खुले में कूड़ा न फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें।




