Sonbhadra News : महुली-फुलवार स्थित मलिया छठ घाट की सफाई जोरों पर
थाना क्षेत्र स्थित महुली-फुलवार स्थित मलिया नदी के पावन तट पर साफ सफाई जोरों पर

सोनभद्र
10:47 AM, November 4, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
-विंढमगंज(सोनभद्र)। आगामी छठ पर्व के मध्येनजर महुली-फुलवार स्थित मलिया नदी के पावन तट पर स्थित सुप्रसिद्ध छठ घाट की साफ सफाई लगातार एक सप्ताह से जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओ के निगरानी में जोर-शोर से कराया जा रहा है।
महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से विगत कई वर्षों से लगातार छठ पर्व पर छठ घाट को पूरी तरह से साफ सफाई व व्रत करने वाली माता बहनों के लिए विशाल टेंट, तंबू व लाइट लगवाया जाता है।फुलवार प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, तथा पूरे छठ घाट परिक्षेत्र को भरपूर रोशनी देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जिससे ब्रत धारियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। छठ घाट के साथ साथ सभी लिंक मार्गो का मरम्मत व सफाई किया जा रहा है जिससे आने जाने में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने महुली फुलवार के सभी लोगो को तन मन धन लगाकर मिल जुलकर भाईचारा बनाकर छठ घाट को सजाने में सहयोग करने का अपील भी किया है।
इस मौके पर नन्दलाल गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी,मुलायम यादव,उदय शर्मा, दीपक कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, मंटी श्रीवास्तव, अमित कनौजिया, गणेश गुप्ता सहित दर्जनों सेवादार उपस्थित थे।




