Sonbhadra News : विद्यालयों में चलाया गया सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त गाँव अभियान
1 जुलाई से जनपद के सभी स्कूल खुल रहे हैं बच्चों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ कैंपस दिया जाना सरकार की जिम्मेदारी है और बच्चों के स्वागत के लिए आज जनपद में सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य विकास.....

sonbhadra
10:59 PM, June 30, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जनपद के ग्राम पंचायत के सभी स्कूलों में सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त के लिए चलाया गया अभियान
• सदर विधायक ने सफाई के साथ बोरी टांग प्लास्टिक एकत्रीकरण के लिए दिलाई शपथ
• CDO ने 16 किशोरियों एवं महिलाओं को 2 किलो प्लास्टिक जमा करने पर दिया सेनेटरी पैड
• डीपीआरओ ने सलखन बाजार में मेरा प्लास्टिक तो प्रबंधन की जिम्मेदारी भी मेरी का दिया संदेश
सोनभद्र । 1 जुलाई से जनपद के सभी स्कूल खुल रहे हैं बच्चों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ कैंपस दिया जाना सरकार की जिम्मेदारी है और बच्चों के स्वागत के लिए आज जनपद में सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायत के स्कूलों में सफाई अभियान तथा स्कूलों को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने के लिए आज अभियान चलाया गया।
अध्यापक अपने विद्यालयों में एक बोरी टांगे और बच्चों क़ो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करने क़ो करें प्रोत्साहित -
अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत लसड़ा में सदर विधायक भूपेश चौबे ने स्कूलों में लगे झाले एवं गंदगी को साफ किया, तथा बिखरे हुए कचरा एवं प्लास्टिक को इकट्ठा कर स्कूल में कल बच्चों के स्वागत के लिए एक स्वच्छ स्कूल का देने संदेश दिया। सदर विधायक ने स्कूलों में एमडीएम से निकलने वाले प्लास्टिक जैसे तेल, नमक तथा अन्य जो भी प्लास्टिक आता है एवं बच्चों के द्वारा टॉफी एवं बिस्किट खाकर जो रैपर फेंक दिया जाता है उसको एकत्रीकरण के लिए सभी अध्यापकों का आह्वान किया कि अपने स्कूलों में एक बोरी टांगे एवं प्रतिदिन बच्चों के व्यवहार के रूप में सम्मिलित कराए जिससे स्कूल में प्लास्टिक प्रबंधन की दिशा में बेहतर काम हो सके क्योंकि कल यहीं बच्चे बड़े होकर भारत का भविष्य बनेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने एवं प्लास्टिक प्रबंधन के लिए अपने घर पर एक बोरी लगाने का शपथ भी सभी गांव के लोग को विधायक ने दिलाई। वहीं सदर विधायक ने स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाकर यह संदेश दिया कि हमें इस धरती से प्लास्टिक कचरा को हटाने के साथ ही पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करनी है।




