Sonbhadra News : राजकीय इंटरमीडिएट कालेज चपकी में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन

पीएम श्री राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज चपकी में बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों और नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।

news-img

मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण लेते स्कूली बच्चे

sonbhadra

12:34 PM, May 7, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजेश कुमार (संवाददाता)

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज चपकी में बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों और नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली की जानकारी दी गई। नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता और भारतीय वायु सेना के साथ आपातकालीन संचार के बारे में बताया गया। साथ ही निकासी योजना और ब्लैकआउट के दौरान की जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। यह मॉक ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित की गई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि यह ड्रिल आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण है। इससे नागरिक न केवल खुद की बल्कि दूसरों की भी मदद कर सकेंगे। कार्यक्रम में डॉ. राजन सिंह, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, शिवम सिंह, राम आशीष यादव सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.