Sonbhadra News :सिविल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी भंग, एल्डर कमेटी के चेयरमैन बने राकेश श्रीवास्तव
सिविल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी भंग

sonbhadra
8:45 PM, March 25, 2026
सिविल बार कार्यकारिणी भंग, एल्डर कमेटी के चेयरमैन बने राकेश श्रीवास्तव
दुद्धी, सोनभद्र।मंगलवार को सिविल बार सभागार मे सिविल बार एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी की लेखा -जोखा पेश किया गया, जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत से पास कर दिया।इसके बाद अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के बाद एवं आपसी विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने वर्तमान कार्यकारिणी भंग की घोषणा की।कार्यकारिणी भंग होते ही संभावित उम्मीदवार अपनी अपनी पैनल बनाने मे जुट गए हैं और अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों के लिए दावेदारी पेश करते हुए समर्थन की अपील करने लगे।कार्यकारिणी भंग के बाद एल्डर कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें एल्डर कमेटी चेयरमैन/मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव को नामित किया गया, जबकि सहायक चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा, सुखसागर यादव, विनोद वर्मा व मोहर सिंह को चुना गया।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी भंग हो गई हैं।रामनवमी के बाद सिविल बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी उन्होंने बताया कि अप्रैल माह पहले सप्ताह में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।



