Sonbhadra News :सिविल बार एसोसिएशन चुनाव- विभिन्न पदों के लिए 18 नामांकन दाखिल,जाँच एवं आपत्ति 27 को

बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन गहमा-गहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई।अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया हैं।

news-img

सिविल बार चुनाव में नामांकन करते महेन्द्र जायसवाल

sonbhadra

7:36 PM, March 26, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रमेश (संवाददाता )

दुद्धी, सोनभद्र।बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन गहमा-गहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई।अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया हैं। अध्यक्ष पद के लिए नंदलाल एड., प्रभु सिंह कुशवाहा एड, शिवशंकर प्रसाद एड तथा प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एड शामिल हैं, जबकि सचिव पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं जिसमें जवाहर लाल एड,महेंद्र जायसवाल एड तथा रामेश्वर राव शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर के लिए रामजी पाण्डेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए मनोज मिश्रा एवं अंजनी सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन के लिए राजीव मिश्रा,पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार तथा प्रशासन के लिए अभिनाथ यादव ने नामांकन दाखिल किया हैं।कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु आदर्श कुमार तथा गर्वर्निंग काऊंसिल वरिष्ठ हेतु विजय कुमार एड तथा गर्वर्निंग काऊंसिल कनिष्ठ हेतु मनोज कुमार यादव,आशुतोष मिश्रा व आरिफ ने अपना -अपना नामांकन दाखिल किया।इल्डर कमेटी चेयरमैन/मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को नामांकन एवं दाखिला की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं।सहायक चुनाव अधिकारी रामेश्वर तिवारी, छोटेलाल, संतोष कुमार अग्रहरि एवं प्रहलाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी एवं आपत्ति ली जाएगी, जबकि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी तथा 29 मार्च को वैध उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा, मतदान के आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

Sponsored

सम्बंधित खबर

अपना जिला

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.