Sonbhadra news : आग से बचाव के आसान तरीके बताए, सीआईएसएफ ने छात्रों को किया जागरूक
इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को सीआईएसएफ ओबरा की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

sonbhadra
7:22 PM, September 16, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा, सोनभद्र। इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को सीआईएसएफ ओबरा की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सब इंस्पेक्टर अमित चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों और मौजूद लोगों को आग लगने के कारणों तथा शुरुआती स्तर पर आग बुझाने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव और ज्वलनशील पदार्थों में लापरवाही से आग लग सकती है। बिजली की आग पर पानी न डालने, गैस में आग लगने पर आपूर्ति बंद करने तथा कपड़ों में आग लगने पर दौड़ने के बजाय जमीन पर लुढ़कने की सलाह दी गई। साथ ही आग लगने पर घबराने के बजाय पहले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रियाज अहमद ने की। इस दौरान प्रधान आरक्षक विवेकानंद सिंह, सुशील कुमार राव, नितेश कुमार सिंह, दर्शनसलिंग और अजीत सिंह काजला सहित अन्य मौजूद रहे।




