Sonbhadra News : अटल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिखाया गया सिनेमा, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे
जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय के 123 छात्र-छात्राओं को रॉबर्ट्सगंज स्थित राज सिनेमा हॉल में ‘बॉर्डर 2’ फिल्म दिखाई गई।

sonbhadra
7:51 PM, August 13, 2026
एम. शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। गुरमूरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय के 123 छात्र-छात्राओं को रॉबर्ट्सगंज स्थित राज सिनेमा हॉल में ‘बॉर्डर 2’ फिल्म दिखाई गई। सिनेमा देखने के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें खासा उत्साह नजर आया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मंडल ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कक्षा 10 में अध्ययनरत 123 छात्र-छात्राओं को सिनेमा दिखाने की व्यवस्था की गई थी। विद्यालय से बच्चों को रॉबर्ट्सगंज स्थित राज सिनेमा हॉल ले जाया गया, जहां उन्होंने सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया।
फिल्म देखने को लेकर छात्र-छात्राओं में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। सिनेमा हॉल पहुंचने के बाद बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ फिल्म देखी। फिल्म समाप्त होने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई छात्र-छात्राओं ने इस अनुभव को यादगार बताते हुए जिला प्रशासन की पहल की सराहना की।
प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और सामाजिक अनुभव का अवसर मिलता है। जिला प्रशासन की ओर से की गई इस पहल से छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।




