Sonbhadra News : दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर चुर्क पूजा कमेटी प्रशासन से नाराज, चल रही बैठक
पुलिस प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन को लेकर सभी कमेटियों का समय निर्धारित किया हुआ है लेकिन अभी तक रेलवे प्रशासन ने बैरिकेटिंग को नहीं हटाया है ।

sonbhadra
11:56 AM, October 13, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर एक बार फिर चुर्क दुर्गा पूजा कमेटी प्रशासन से नाराज है । पुलिस प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन को लेकर सभी कमेटियों का समय निर्धारित किया हुआ है लेकिन अभी तक रेलवे प्रशासन ने बैरिकेटिंग को नहीं हटाया है । जिसकी वजह से लोगों को यह नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर धंधरौल बांध में मूर्ति विसर्जन के लिए किस रूट से जाएं। क्योंकि जिस रास्ते हर वर्ष जाते हैं वहां रेलवे का बैरिकेटिंग लगा है और वहां से निकल पाना सम्भव नहीं है । पिछले वर्ष भी रेलवे प्रशासन बैरिकेटिंग हटाने में आनाकानी कर रहा था जिसकी खबर जनपद न्यूज live ने प्रमुखता से लगाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया बैरिकेटिंग हटाया था । इस बार फिर रेलवे प्रशासन चुप्पी साध रखा है जबकि उसे पता है कि परंपरा के मुताबिक उसी रास्ते श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए जाते हैं । ऐसे में दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों का कहना है कि जब हर वर्ष इसी रास्ते विसर्जन होता है तो हर बार पंचायत किस बात की होती है, पहले से प्रशासन तैयारी क्यों नहीं करता । जबकि प्रशासन का ही कहना है कि कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं हो सकता ।आपको बतादें कि चुर्क इलाके में लगभग दो दर्जन दुर्गा पूजा कमेटियां हैं ।




