Sonbhadra news : चुर्क मानसून कप 2026 का शुभारंभ, मिर्जापुर टीम रही दिन की सबसे बड़ी विजेता
मानसून कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार 27 जुलाई 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जयप्रकाश यादव एवं शिव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।

sonbhadra
7:23 PM, July 27, 2026
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) . चुर्क मानसून कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार 27 जुलाई 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जयप्रकाश यादव एवं शिव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सभासद हिमांशु खत्री, विशाल सिंह, दीपचंद महतो, संजीव वर्मा, जनरल सिंह तथा रंजीत केसरी उपस्थित रहे।पहले दिन के मुकाबले1.पहला मैच मिर्जापुर vs घुर्मा मिर्जापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।2. दूसरा मैच आमोखर vs शाहगंज
शाहगंज ने आमोखर को पराजित कर विजय हासिल की।
3.तीसरा मैच मिर्जापुर vs शाहगंज पहले दो मुकाबलों की विजेता टीमों के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में मिर्जापुर ने शाहगंज को 20 रन से हराकर दिन की दूसरी जीत अपने नाम की। इस तरह मिर्जापुर दिन की सबसे बड़ी विजेता टीम बनी।आयोजन समितिटूर्नामेंट के दौरान आयोजन समिति के सदस्य *संदीप सिंह, प्रियांशु द्विवेदी, प्रियांशु कुमार, राघव, अमन, आदित्य, नैना एवं अंकू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।आयोजक का बयानआयोजक आकाश सिंह ने बताया कि मानसून कप के सभी मुकाबले 6-6 ओवर के खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह विशेष मानसूनी टूर्नामेंट है, इसलिए हल्की बारिश या मौसम में बदलाव की स्थिति में भी मैचों का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों से खेल भावना बनाए रखते हुए टूर्नामेंट का आनंद लेने की अपील की।




