Sonbhadra news : चुर्क जामा मस्जिद को मिला नया सदर मुजीब खान सर्वसम्मति से निर्वाचित
जामा मस्जिद के पूर्व सदर के इंतकाल के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई।

sonbhadra
7:25 PM, July 27, 2026
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) चुर्क जामा मस्जिद के पूर्व सदर के इंतकाल के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से मुजीब खान को चुर्क जामा मस्जिद का नया सदर चुना गया। बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। रेहान शाह को नायब सदर और मोहम्मद शहबान अली* को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित लोगों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे मस्जिद और समाज के हित में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। नए सदर का बयान नव-निर्वाचित सदर मुजीब खान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी लोगों को साथ लेकर मस्जिद की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।




