Sonbhadra news : चुर्क-घुर्मा चेयरमैन प्रतिनिधि ने चुर्क-घुर्मा कार्यालय परिषद में की एक महत्वपूर्ण बैठक
चुर्क-घुर्मा चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने चुर्क-घुर्मा कार्यालय परिषद में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई

sonbhadra
8:12 PM, October 11, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क। आज नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने चुर्क-घुर्मा कार्यालय परिषद में एक महत्वपूर्ण बैठक किया। किसी भी समुदाय के त्यौहार में किसी प्रकार का अड़चन ना आए जिसको लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि ने एक अलग पहल किया है। त्यौहार से पहले एक महत्वपूर्ण बैठक समुदाय के साथ नगर पंचायत कार्यालय परिषद में किया जाता है किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत ना हो चाहे सफाई को लेकर या पानी या किसी और प्रकार की दिक्कत नगर पंचायत में एक अलग रजिस्टर बनाई गई है। त्यौहार के समय व्यक्तियों को बुलाकर रजिस्टर मेंटेन किया जाता है और समस्या का समाधान भी बैठक में विसर्जन को लेकर चुर्क क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 व 6 में रेलवे लाइन के ऊपर एक ब्रिज है जो ब्रिज के ऊपर भारी वाहन को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा बैरियर लगाया गया है जिससे भारी वाहन का आवागमन ना हो सके जिसको लेकर सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पदाधिकारी के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि ने बैठक कर समस्या का समाधान के लिए आश्वासन दिया।
वही नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने बताया कि चुर्क नगर एवं चुर्क क्षेत्र के लगभग 25 छोटी बड़ी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए चुर्क नगर होते हुए धंधरौल बांध दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा जिसको लेकर अधिकारियों से बैरिकेडिंग बैरियर के संबंध में बात हो गई है बैरियर विसर्जन के दिन हटाया जाएगा।




