Sonbhadra News : चुर्क विवादित जमीन का मामला पहुंचा तहसील दिवस
शुक्रवार को चुर्क बाजार में स्थित एक सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किये जाने के मामले में शनिवार को एक नया मोड़ आ गया। मामला तहसील दिवस में पहुंच गया ।

फाइल फोटो
sonbhadra
6:42 PM, December 21, 2024
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । शुक्रवार को चुर्क बाजार में स्थित एक सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किये जाने के मामले में शनिवार को एक नया मोड़ आ गया । उक्त सरकारी जमीन पर एक पक्ष ने दावा करते हुए तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया कि उक्त जमीन उसकी है । जिस पर कल यानी शुक्रवार को केशरी परिवार के लोग प्रशासनिक दबाव बनाकर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने लगे। लेकिन काफी भीड़ जमा होने व मीडिया के हस्तक्षेप के बाद मौके से भाग गए । पीड़ित ने प्रशासन से उक्त जमीन के निस्तारण के साथ अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।
चर्चा है कि उक्त विवादित जमीन को जिलाधिकारी ने सज्ञान में लेते हुए जांच कराए जाने की बात कही है ।
लेकिन कुल मिलाकर उक्त जमीन पर नगर पंचायत चुर्क सहित तीन दावेदार हो गए हैं ।ऐसे में कल की प्रशासनिक चूक की वजह से उत्पन्न हुआ विवाद अब तहसील दिवस तक पहुंच गया है ।




