Sonbhadra News : मानदेय कटौती क़ो लेकर CHO ने जतायी नाराजगी, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
175 CHO का मानदेय काटे जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज हेल्थ सेंटरों पर तैनात सीएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के बैनर तले सीएमओ कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया और कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

सोनभद्र
12:12 AM, August 14, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । 175 CHO का मानदेय काटे जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार क़ो हेल्थ सेंटरों पर तैनात सीएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के बैनर तले सीएमओ कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया और कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए CMO से मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अभिनेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि जिले के 175 CHO का माह जुलाई का मानदेय अनुचित तरीक से काटा गया है। यहीं नहीं अधिकतर सीएचओ की तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में की गयी है जबकि जनपद सोनभद्र में कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से भी दो चार होना पड़ता है।एएमएस पोर्टल पर रविवार व राजकीय अवकाश पर भी अनुपस्थित दर्शाया गया है। कुछ सीएचओ की आरोग्य मेला ड्यूटी, आकस्मिक अवकाश, मेडिकल अवकाश पर होते हुए भी वेतन काटा गया है। जिससे सीएचओ को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रतांडित किया जा रहा है।
इस दौरान जिला महामंत्री रवि प्रकाश गोंड, दिलीप, अजय, दीपिका, खुशबू, अंशु कुमारी, राखी, नीलू देवी, प्रिया, शिवम, आशा, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में CHO मौजूद रहे।




