Sonbhadra News : जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाये अपने गुर
वर्ल्ड मॉडर्न सोतोकान कराटे फेडरेशन के तहत जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन सनबीम स्कूल सोनभद्र में आयोजित हुआ।

sonbhadra
10:21 PM, May 10, 2026
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र। वर्ल्ड मॉडर्न सोतोकान कराटे फेडरेशन के तहत जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन सनबीम स्कूल सोनभद्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के सेक्रेटरी क्योशी जसपाल सिंह, संघ के सेक्रेटरी अनूप सिंह पटेल एवं प्रेसिडेंट ई0 रमेश पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया । इस प्रतियोगिता में पूरे जनपद से लगभग 300 बच्चों ने प्रतिभा किया ।
इस प्रतियोगिता में 5 वर्ष से लेकर 17 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया । प्रथम स्थान पर सनबीम स्कूल की टीम, दूसरे स्थान पर ग्लेनहिल स्कूल कम्भारी, तीसरे स्थान पर आईपी क्लब शक्तिनगर एनटीपीसी की टीम रही।
इस मौके पर सनबीम स्कूल के डायरेक्टर संदीप चौरसिया, रितेश चौरसिया, मुकेश राय, सोनभद्र जिला ओलंपिक संघ के सचिव साजिद अली व कोषाध्यक्ष शुभम जायसवाल और प्रधानाचार्य श्वेता यादव उपस्थित रही ।




