Sonbhadra News : बच्चों ने जुलुस निकाल दिया नशा मुक्ति का संदेश
रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक से आज स्कूली बच्चों और समाजसेवियों ने नारे लगाते हुए जुलूस निकाल लोगों क़ो नशे से दूर रहने का संदेश दिया...

नशामुक्ति क़ो लेकर जुलुस निकालते स्कूली बच्चे
sonbhadra
7:06 PM, January 10, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• धर्मशाला से शीतला चौक होते हुए स्वर्ण जयंती चौक तक निकला जुलूस
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक से आज स्कूली बच्चों और समाजसेवियों ने नारे लगाते हुए जुलूस निकाल लोगों क़ो नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि के तौर पर सदर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, एसआई कृष्णा कुमार मिश्रा और भारतीय जन कल्याण सेवा संसाथान के नेतृत्व में दर्जनों बच्चों ने बैनर पोस्टर लेकर नशे के खिलाफ जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया।
वहीं थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि "नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत प्रशासन और गंगाराम बौद्ध शिक्षण संस्था के संयुक्त प्रयास से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह जागरूकता रैली धर्मशाला चौक से शीतला मंदिर चौक होते हुए बढ़ौली चौक तक निकाली गयी। उन्होंने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आइए, मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएं।"




