योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में अटल आवासीय विद्यालय संचालित कर रही है। इस क्रम में वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में निर्माण श्रमिकों, कोरोना काल में निराश्रित और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चे निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अटल आवासीय विद्यालय में छात्र -छात्राओं के रहने के लिए अलग-अलग छात्रावास बने हैं। बोर्डिंग विद्यालय में पाठ्यक्रम सीबीएसई बोर्ड पर आधारित है। अटल आवासीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास है। यहां सीसीटीवी, सोलर पैनल, कंप्यूटर लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, शुद्ध पेयजल, खेल गतिविधियां, यूनिफार्म, किताब, नोटबुक भोजन आदि की निःशुल्क सुविधाएं हैं।