Sonbhadra News : बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बच्चा चोरी के 12 घण्टे के अंदर बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं ।
.jpg&w=3840&q=75)
बच्चा चोर गिरोह के साथ गिरफ्तार करने वाली टीम
sonbhadra
5:27 PM, November 12, 2024
शान्तनु कुमार
- 12 घण्टे के अंदर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद किया
सोनभद्र । थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बच्चा चोरी के 12 घण्टे के अंदर बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्तों में दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं ।
एडिशनल एसपी कालू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 नवम्बर को अतुल कुमार पटेल पुत्र जवाहिर सिंह निवासी अशोक नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सूचना दी कि उनकी भांजी अदिती उम्र करीब 2 वर्ष बाहर खेल रही थी जिसका कुछ अज्ञात महिला व पुरुष द्वारा अपहरण कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0स0-859/2024 धारा -137(2),139(1) भारतीय न्याय सहिता 2023 पंजीकृत किया गया और तुरंत बच्चे की बरामदगी के लिए टीम गठित कर रवाना कर दिया गया । जिसके बाद थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग व नाका बंदी की गई । मंगलवार को समय लगभग 10.10 बजे मुखबिर की सूचना पर राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चुर्क तिराहा के पास से 4 नफर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृता बच्ची को सकुशल बरामद किया गया । बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है वहीं बच्चे के परिजन बच्चे को पाकर बेहद खुश हैं।




