Sonbhadra Breaking News : तालाब में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी
रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौंप स्कूल के सामने तालाब में नहाते समय एक बालक डूब गया । काफी प्रयास के बाद भी बालक नहीं मिला । अब पुलिस गोताखोर को बुलाकर सर्च कराएगी ।

sonbhadra
12:15 PM, October 7, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौंप स्कूल के सामने तालाब में नहाते समय एक युवक डूब गया । काफी प्रयास के बाद भी युवक नहीं मिला । अब पुलिस गोताखोर को बुलाकर सर्च कराएगी ।
मिली जानकारी के मुताबिक राजेश (18) पुत्र रामकिसुन निवासी रौंप अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रौंप स्कूल के सामने तालाब में नहा रहा था । तभी राजेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा । यह देख बाकी बच्चे भागकर यह सूचना गांव में दी । जिसके बाद ग्रामीण इक्कठा होकर राजेश की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका । मौके पर पहुंची पुलिस अब गोताखोर को बुलवा रही है । जिसकी मदद के से युवक को तलाश किया जाएगा । घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।




