Sonbhadra News : सर्प दंश से बच्चे की मौत
घोरवाल कोतवाली क्षेत्र के कुसीनिस्फ मे सर्पदंश से बच्चे की मौत हो गई। अमन 6 वर्ष को उसके स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को देखकर मृत घोषित कर दिया। इस घटना से स्व

sonbhadra
7:27 PM, June 27, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुसीनिस्फ मे सर्पदंश से बच्चे की मौत हो गई। अमन 6 वर्ष को उसके स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को देखकर मृत घोषित कर दिया। इस घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन में बृजमोहन ने बताया कि अमन उसका पनाती था। शाम के वक्त घर के पास एक गड्ढे में पानी भरा था, जहां बच्चे खेल रहे थे। वहीं बांस के पेड़ से कोई विषैला जंतु निकला और उसने अमन के हाथ और पैर में डस लिया। बताया कि वह फनिग सर्प था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सीएचसी से मेमो प्राप्त हुआ। सूचना पर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें रोती बिलखती रही। स्वजन समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई।




