Sonbhadra.news : नाले में डूबने से बालक की मौत
ग्राम पंचायत कोटा के टोला हथवानी में स्थित नाला में एक बालक की डूबने से मौत हो गई।

फोटो : रोते बिलखते बालक के परिजन
sonbhadra
6:41 PM, August 23, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र ) चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के टोला हथवानी में स्थित नाला में एक बालक की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार कों राम श्रृंगार पुत्र सुरेश गोड़ निवासी ग्राम पंचायत कोटा, टोला छीकड़ाडाड़ जो गाय चराने के लिए मेड़राही नाला हथवानी में गया था वही कुछ लडके भी गाय बकरी चरा रहें थे कि इसकी गाय नाला उस पार चला गया जिसकों लाने के लिए यह नाला में उतर गया और पानी का बहाव होने के कारण उसी में डूब गया। दूसरे लड़को ने हल्ला कर लोगों कों बताया यह सुनते हीं स्थनीय घटना स्थल पर पहुंच कर उसे बाहर निकाला परन्तु तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। यह घटना लगभग 12 बजे की बताई जा रही हैं। वही घटना की सूचना चोपन थाना एवं क्षेत्रीय लेखपाल कों दें दी गई हैं। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।




