Sonbhadra News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालक की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेडिया ग्राम पंचायत में शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई ।

sonbhadra
7:03 PM, August 22, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेडिया ग्राम पंचायत में शाम 5:00 बजे आकाशीय बिजली से जितेंद्र कुमार पुत्र मुन्ना उम्र 16 साल निवासी रेडिया की मौत हो गई । बिजली के झटके से मृत बालक को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया जिसकी सूचना चोपन थाने को दी गई पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई




