Sonbhadra news : मुख्यमंत्री के नामित पत्र सदर विधायक को ज्ञापन सौपा
वर्षों से आबाद मलिन बस्ती वासियों ने अपने जमीन की मालिकाना हक के लिए मुख्यमंत्री के नामित पत्र सदर विधायक को ज्ञापन सौपा गया।

sonbhadra
7:34 PM, November 14, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला सोनभद्र । वर्षों से आबाद मलिन बस्ती वासियों ने अपने जमीन की मालिकाना हक के लिए मुख्यमंत्री के नामित पत्र सदर विधायक को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बस्ती वासियों ने बताया कि नगर पंचायत डाला सोनभद्र के वार्ड संख्या 2 मलीन बस्ती पूर्वी तथा वार्ड संख्या 3 मलीन बस्ती पश्चिम में लगभाग 2500 से 3000 की आबादी झुग्गी- झोपड़ी- कच्चे पक्के मकान बनाकर लगभाग 60-65 वर्षों से निवास करती है जिसमें ज्यादातर दलित आबादी है मलीन बस्ती तहसील ओबरा के ग्राम पंचायत कोटा के गाटा संख्या 113 व 179 खतौनी में दर्ज है मलीन बस्ती में स्कूल आंगनबाडी, पुलिस चौकी, बाजार की दुकानें, दूरसंचार विभाग, कार्यालय स्थित है तथा विश्व हिंदू परिषद अखाड़ा हनुमान मंदिर भी है तथा वर्तमान में नव निर्मित नगर पंचायत द्वारा अनेकों निर्माण कार्य जैसे सी०सी० रोड, सी०सी० नाली, खड़ंजा जगह-जगह बोरिंग एवं पानी टंकी नगर में जलापूर्ति की व्यवस्था बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था की गई है, शक्ति नगर विकास प्राधिकरण द्वारा नाली खड़ंजा बिजली प्रकाश आदि की व्यवस्था कराई गई है, आज भी अनेकों विकास कार्य नगर पंचायत डाला द्वारा विकाश कार्य कराया जा रहा है। इस बस्ती में अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग व सामान्य लोग भी निवास करते हैं। साथी वीडियो ने पत्र के माध्यम से मांग किया कि
मलीन बस्ती वासियों को जीविकोपार्जन के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला में रोजगार की व्यवस्था कराई जाए । जबकि मलीन बस्ती वासियों को अल्ट्राटेक कंपनी में रोजगार देने के लिए मना कर दिया जाता है।
क्षेत्र में मलीन बस्ती वासियों को शिक्षा व स्वास्थ्य व इंटर कॉलेज की व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान लक्ष्मण कुशवाहा, मदन प्रसाद अग्रहरि, राम दयाल गौतम ,राणा सुवाष राव अम्बेडकर, रामप्रवेश मेहता, लालजी साहनी ,हरिश्चंद्र, आदि लोग उपस्थित रहे




