Sonbhadra news : पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर, 38 मरीजों का निःशुल्क उपचार
सलखन स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।

sonbbadra
6:46 PM, May 17, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। सलखन स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयोजित साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ एचबी, ब्लड शुगर, मलेरिया, टाइफाइड और अन्य जांचें की गईं। अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रहकर सेवा दे रहे फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा, लैब टेक्नीशियन अखिलेश राय समेत स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह गौड़ ने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की 15 ग्राम सभाओं के लोगों के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है।
शिविर में डॉ. अंकित कुमार सिंह, एएनएम सुनीता विश्वकर्मा, सितारा देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।




