Sonbhadra News : मुख्य महाप्रवंधक ने किया श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन
ओबरा सीटीपीएस परिसर में श्रमिकों के कल्याण एवं कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवनिर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक ने किया।

sonbhadra
8:53 PM, May 29, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा सीटीपीएस परिसर में श्रमिकों के कल्याण एवं कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवनिर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा, इं० आर०के० अग्रवाल द्वारा सम्पन्न किया गया।
इस श्रमिक सुविधा केंद्र का निर्माण श्रमिकों की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक स्वरूप में कराया गया है। केंद्र में स्वच्छ पेयजल, विश्राम हेतु सुव्यवस्थित व्यवस्था, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रमिकों को कार्य के दौरान अधिक सुविधा एवं बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त हो सके।
उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण पहल का क्रियान्वयन मयूर माहेश्वरी, आईएएस, प्रबंध निदेशक, उ०नि०लि० के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में किया गया है। उनके निर्देशन में निगम द्वारा श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ऐसे सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जो न केवल कार्यस्थल की गुणवत्ता में सुधार लाते हैं, बल्कि श्रमिकों के जीवन स्तर को भी उन्नत करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में इं० आर०के० अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक, इं० दूधनाथ, महाप्रबंधक (ब), इं० एस०के० सिंघल, महाप्रबंधक (स), इं० अजय कुमार राय, महाप्रबंधक (जानपद), इं० निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (प्रशासन), इं० अजय कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, इं० सुरेश चन्द्र मिश्र, अधीक्षण अभियन्ता, इं० अंकुर सिंह, अधिशासी अभियन्ता, सीआईएसएफ के कार्मिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में इं० विकास गौरव, अधिशासी अभियन्ता तथा इं० अंकित सिंह, सहायक अभियन्ता, दीपक सिंह एवं दिनेश कुमार गुप्ता, अवर अभियन्ता की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा द्वारा श्रमिकों के हित में ऐसे कल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई तथा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गईं।




