Sonbhadra News :शासन के निर्देश पर मुख्य अभियंता का अमवार में प्रवास,कनहर परियोजना के कार्यों में तेजी लाने की कवायद
शासन के निर्देश पर मुख्य अभियंता का अमवार में प्रवास,कनहर परियोजना के कार्यों में तेजी लाने की कवायद


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शासन के निर्देश पर मुख्य अभियंता का अमवार में प्रवास,कनहर परियोजना के कार्यों में तेजी लाने की कवायद
दुद्धी, सोनभद्र।शासन के निर्देश पर कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता ई.नीरज कुमार एक सप्ताह के प्रवास पर अमवार में निवास करते हुए कार्यों की समीक्षा में जुटे हुए हैं।परियोजना के नोडल ऑफिस से सभी छ खंडों के परियोजना परिक्षेत्र में हो रहे कार्यों की निगरानी इन दिनों कर रहे है।मुख्य रूप से दाई एवं बाई छोर के मुख्य नहर निर्माण में अड़चनों को दूर कर निर्माण कार्यों में और गति लाना है ताकि तय समय तक परियोजना का उद्घाटन करा किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा सके।परियोजना निर्माण के शासन– प्रशासन द्वारा लगातार समीक्षा भी की जा रही है और वन विभाग राजस्व विभाग आदि को आवश्यकतानुसार सहयोग के लिए निर्देश भी किया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि प्रवास के दौरान प्रतिदिन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है साथ ही विभागीय अभियंताओं से मुख्य नहर निर्माण सहित अन्य छोटी– छोटी नहरों के निर्माण में किसानों से जो समस्याएं उत्पन्न हो रही है उसके निस्तारण पर भी चर्चा हो रही है। कोन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम झरिया के किसानों की आपत्ति थी कि पांडु बेसिन के निर्माण उपरांत खेतों में पानी आसानी से नहीं पहुंचेगी जिसके लिए अभियंताओं की टेक्निकल टीम लगाई गई है।जल्द ही नहर के तल को ऊंचा करने के प्रस्ताव को तैयार कर लिया जाएगा ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो।बताया कि कनहर नहर परियोजना के बाई मुख्य नहर से निकलने वाली दो पांडु बेसिन लेफ्ट व राइट से करीब 23 गांव के किसान लाभान्वित होंगे और उनके 14264 हेक्टर पीआईए भूमि सिंचित होगी। जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी।लेफ्ट पांडु वेसिन से झरिया,खेमपुर,रामगढ़,नौडीहा,मिश्री,निगाई, सेरवा,मोहिउद्दीन पुर,शिवपुर, देवयाटन,लोहवे खेतकटवा , रगरम,बगिया,चेरवाडीह,कुड़वा, एवं पीपरखाड़ गांव एवं राइट पांडु वेसिन से कचनरवा, करैल,डूमर,बागेसोती गांव के किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने की योजना के अंतर्गत कार्य तेजी से चल रही है।
इनसेट -
इस बरसात तीसरे स्टेज का जल भंडारण
इस बरसात कनहर बांध के डूब क्षेत्र से प्रभावित 11 ग्रामों (सुन्दरी, भीसुर, कोरची, सुगवामान, रन्दहटोला, गोहड़ा, बरखोहरा, अमवार, बघाडू, कुदरी, लाम्बी) के विस्थापित परिवार जो वर्तमान में भी डूब क्षेत्र में निवासरत है उन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत डूब क्षेत्र खाली करने का निर्देश है।वर्षाकाल में कनहर बांध में लेवल 265.552 मी. तक तीसरे फेज का जल भण्डारण किया जाना प्रस्तावित है।यदि किसी विस्थापित को पैकेज की धनराशि नहीं मिली है उसकी जवाब देही राजस्व विभाग की होगी।
पुनर्वास कालोनी को पंचायत योजना से जोड़ने की कवायद
डूब क्षेत्र के पुनर्वास कालोनी में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए उन्हें पंचायती राज विभाग से जोड़ने की कवायद शुरू है।सिंचाई विभाग द्वारा इस संबंध में जिलाधिकारी/राजस्व विभाग को पूर्व के ही अवगत करा दिया है कि सिंचाई विभाग द्वारा कालोनी में मूल सुविधाओं की लगातार पूर्ति नहीं कर सकती।कालोनी निर्माण के दौरान सड़क, पानी,नाली एवं विद्युतीकरण करा चुकी है।आवश्यकतानुसार मेंटेनेंस भी किया जा रहा है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला