Sonbhadra News : मुख्य अभियंता ने लिया कनहर परियोजना का जायजा
अमवार कनहर सिंचाई परियोजना अमवार मे आज दोपहर पहुंचे मुख्य अभियंता नीरज कुमार परियोजना के मुख्य बांध स्पिल्वे ,रॉक फील,विस्थापित कालोनी आदि का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अभियंताओं के साथ स

sonbhadra
8:00 PM, April 11, 2025
राजा( संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । अमवार कनहर सिंचाई परियोजना अमवार मे आज दोपहर पहुंचे मुख्य अभियंता नीरज कुमार परियोजना के मुख्य बांध स्पिल्वे ,रॉक फील,विस्थापित कालोनी आदि का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम कनहर बांध पर पहुंच कर अभियंताओं से परियोजना से संबंधित विभिन्न जानकारियां लिया, साथ ही साथ बांध के दाई और बाई ओर बने रॉकफील निर्माण कार्यों की सिलसिलेवार जानकारी ली। दिशा निर्देश भी संबंधित अभियंताओं को दी| मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि कनहर सिचाई परियोजना का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया है,जिसमें विभागीय कार्य किए जा रहे हैं ,कुछ कार्यों में टेक्निकल कमी है, जिसकी जानकारी संबंधित खंड के अधिशासी अभियंताओं से वार्ता कर जानकारी ली गई। शीघ्र ही हर घर नल जल योजना के पाईप लाईन के द्वारा पेयजल ग्रामीणों तक पहुचेगा,1100 करोड़ में डेढ़ सौ करोड़ की धनराशि वित्तीय वर्ष मे प्राप्त हुए थे,जिन्हें कनहर सिंचाई परियोजना के कार्य में लगाया गया, वहीं करीब 8 करोड रुपए विस्थापितों को पैकेज के लिए दिए गए,सरकार के द्वारा धन आवंटन में आगे कोई कमी नहीं होंगी,2027 तक परियोजना निर्माण कार्य पुर्ण कर लिया जायेगा |इस दौरान अधीक्षण अभियंता एस एन पांडेय अधिशासी अभियंता विनोद कुमार,दिलीप कुमार, वीर बहादुर सिंह,सैयद मैनुद्दीन, सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव सिया राम,सुनील यादव आशुतोष मिश्रा,आलोक यादव अवर अभियंता नन्द लाल,कार्यदाई संस्था जीएम सत्यनारायण राजू उपस्थित रहे।




