अमवार (सोनभद्र)। अंतर्प्रांतीय समन्वय और सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के शीर्ष अधिकारियों का एक दल अमवार स्थित कनहर मुख्य बांध का निरीक्षण करने पहुंचा। छत्तीसगढ़ से आए आला अधिकारियों की टीम में मुख्य अभियंता (जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर) अनिल कुमार खलखो, अधीक्षण अभियंता (जल संसाधन मंडल, बलरामपुर) अनिल मिंज, कार्यपालन अभियंता (जल संसाधन संभाग क्रमांक 2, रामानुजगंज) एन.पी. डहरिया और अनुविभागीय अधिकारी (जल संसाधन उप संभाग, रामानुजगंज) सुरेश कुमार फुलेसर मुख्य रूप से शामिल रहे।