Sonbhadra News : मुख्य अभियंता ने कनहर बांध किया निरीक्षण, दिए निर्देश
कनहर सिंचाई परियोजना अमवार का मुख्य अभियंता (परियोजना) इं० राज्य बाँध सुरक्षा संगठन एवं नोडल अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता इं० अधीक्षण अभियंता ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

sonbhadra
7:32 PM, January 22, 2026
राजा/रमेश (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । कनहर सिंचाई परियोजना अमवार का आज जल संसाधन विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता (परियोजना) इं० सोरण सिंह एवं राज्य बाँध सुरक्षा संगठन एवं नोडल अधिकारी एस०पी०एम०यू० सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता इं० ज्ञानेंद्र शरण अधीक्षण अभियंता धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य नहर,एक्वाडक्ट, टनल एवं मुख्य बांध स्पिल्वे के हो रहे कार्यों का अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। जहां मिट्टी , गिट्टी और कनहर बांध के पानी का सैंपल टेस्टिंग के पैक कराया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित गेस्ट हाउस के भूमि का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से इस भूमि के बारे में जानकारी प्राप्त किया| उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण में किसी तरह का अवरोध भविष्य में उत्पन्न नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों के बाबत अपने अधीनस्थ अभियंताओं को निर्देशित भी किया और कार्यों में गति लाये | बाई मुख्य नहर के कार्यों को देखते हुए उन्होंने शीघ्र ब्लास्टिंग का परमिशन कराने का निर्देश संबंधित को दी। मुख्य अभियंता परियोजना श्री सिंह पत्रकारों को बताया कि परियोजना से जुड़े विभिन्न कार्यों निरीक्षण किया।आज मुख्य बांधवाटर लेवल 260.28 मीटर डैम के अंदर की महत्वपूर्ण गैलरी होती है गैलरी के अंदर लगे तरह तरह तकनीक से ही प्राकृतिक गतिविधियों को अंकित करती है ताकि समय से बांध को रख रखाव| विभागीय स्तर पर बांध को जल्द जल्द पूर्ण कर किसानों को लाभ देने की कोशिश की जा रही है।धन की कोई कमी नहीं नहीं सरकार द्वारा समुचित बजट है।पशु पक्षियों को जल उपलब्ध ।मुख्य अभियंता कन्हर द्वारा धन की मांग के परीक्षण उपरांत धन दिया जाएगा।मुख्य नहरों में पड़ रहे पेड़ो की कटान नियमानुसार की जा रही है। इस दौरान मुख्य अभियंता नीरज कुमार, अधिक्षण अभियंता के पी पाण्डेय, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, सैयद मैनुदिन, राम आशिष, वीर बहादुर, दिलीप कुमार कार्यदाई संस्था के जीएम संजीव कुमार, आर के वर्मा मौजूद रहे|




