Sonbhadra News : मुख्य विकास अधिकारी ने कनहर बांध व जल जीवन मिशन अमवार का लिया जायजा
कनहर सिचाई परियोजना अमवार मे आज दोपहर पहुंची । मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सर्वप्रथम गेस्टहाउस पर कनहर बांध से सम्बन्धित जानकारी सिचाई विभाग के जेई नन्दलाल यादव से लिया ।

sonbhadra
5:50 PM, July 19, 2025
राजा (संवाददाता)
◆ 31 जुलाई तक कनहर बांध से जल जीवन मिशन को मिलेगा पानी- सीडीओ
अमवार (सोनभद्र) । कनहर सिचाई परियोजना अमवार मे आज दोपहर पहुंची । मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सर्वप्रथम गेस्टहाउस पर कनहर बांध से सम्बन्धित जानकारी सिचाई विभाग के जेई नन्दलाल यादव से लिया व उसके बाद मुख्य बांध स्पेलवे के कंट्रोल रूम से वाॅक वे पर जा कर बारीकी से बांध के जलस्तर व निर्माण कार्य का निरिक्षण किया । उसके बाद अमवार जल जीवन मिशन के इनटेक वेल पर जलस्तर व निर्माण कार्य की जानकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह व कार्यदाई संस्था एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह से लिया । जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह ने बताया कि अमवार जल जीवन मिशन का निर्माण कार्य पुर्ण हो गया है अमवार जल जीवन मिशन से दुद्धी ब्लॉक के 58 गाँव मे पीने का पानी पाईप लाईन के द्वारा पहुंचेगा । जल जीवन मिशन के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरिक्षण करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि 31 जुलाई के बाद कनहर बांध से जल जीवन मिशन अमवार को पानी दिया जायेगा । इस से जल्द यहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा । इस दौरान प्रखण्ड विकास अधिकारी दुद्धी, जल निगम के सहायक अभियंता मामुर अली, एल एंड टी के निमेष बहरा, सेक्रेटरी सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे ।




