Sonbhadra News : छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेलगुड़वा व चोपन में भव्य स्वागत किया गया।

sonbhadra
4:46 PM, January 15, 2026
घनश्याम पांडेय/एम शर्मा (संवाददाता)
डाला/चोपन (सोनभद्र) । विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेलगुड़वा व चोपन में भव्य स्वागत किया गया।
वहीं जानकारी के मुताबिक रामविचार नेताम (कैबिनेट मंत्री) मुख्यातिथि के रूप में छत्तीसगढ़ से सोनभद्र एक दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं जहां राजा बलदेव दास बिरला इंटर कालेज पटवध पर मुख्यातिथि के रूप विधायक खेला महाकुंभ खेल मैच का उद्घाटन के साथ अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसको लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
वहीं चोपन बैरियर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करती हैं।




