Sonbhadra News : बरवाखाड़ में छठ घाट का हुआ भव्य उद्घाटन
क्षेत्र पंचायत कोन के निधि से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन रविवार को प्रमुख प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान बरवाखाड, मंडल अध्यक्ष भाजपा द्वारा सामुहिक रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

छठ घाट का उद्घाटन करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि
sonbhadra
6:35 PM, November 3, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । क्षेत्र पंचायत कोन के निधि से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन रविवार को प्रमुख प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान बरवाखाड, मंडल अध्यक्ष भाजपा द्वारा सामुहिक रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमारु पटेल ने कहा कि बरवाखाड की महिलाओं को छठ पूजा के लिए बहुत दिक्कत थी जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लाक प्रमुख कोन रुबी मिश्रा ने सत्र 2023-24 में क्षेत्र पंचायत निधि से छठ घाट की सौगात देकर निर्माण कराया गया । जिसका रविवार को उद्घाटन किया गया। छठ घाट बनने से क्षेत्रीय महिलाओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रुकनुद्दीन, विमलेश यादव, सियाराम, मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, प्रतिनिधि रमेश चतुर्वेदी, जगरनाथ पासवान, बीबीसी सोमारु पटेल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।




