Sonbhadra News : चेहल्लुम का त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न
मुहर्रम के चालीसवें दिन चेहल्लुम का त्योहार मुस्लिम भाईयों द्वारा इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों के शहादत मे चेहल्लुम का त्योहार मनाते है जो मातम का त्योहार माना जाता है

sonbhadra
6:18 PM, August 26, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
◆ ताजिया जुलूस मे उमडी भीड, शांति व्यवस्था मे पुलिस मुस्तैद
कोन (सोनभद्र) । मुहर्रम के चालीसवें दिन चेहल्लुम का त्योहार मुस्लिम भाईयों द्वारा इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों के शहादत मे चेहल्लुम का त्योहार मनाते है जो मातम का त्योहार माना जाता है मुस्लिम भाईयों का मानना है कि ये त्योहार शहीदों को याद करने के अलावा साहस व धैर्य का भी त्योहार है सोमवार को थाना क्षेत्र के कोन, देवाटन, बरवाखाड,मझिगंवा समेत तमाम गांवों से ताजियादार ताजिया लेकर जुलूस के साथ कोन पहुंच कर कोन चौराहे पर मिलान करते हुये कलाकारों द्वारा खेल तमाशा दिखाये इसके पश्चात कर्बला पहुचकर फातिया किया । शांति व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक समेत भारी संख्या मे पुलिस फोर्स तैनात रहीं। इस मौके पर दर्जनों गांवों के जागरूक मुस्लिम, सदर, इलाकाई सदर, समेत भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।




