Sonbhadra news : रेडिया में गूंजे जयकारे, छठ घाट से जल लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
ग्राम सभा पटवध के रेडिया में मंदिर स्थापना को लेकर शुक्रवार को आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । ग्राम सभा पटवध के रेडिया में मंदिर स्थापना को लेकर शुक्रवार को आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु कलश लेकर चोपन स्थित छठ घाट पहुंचे। महिलाओं और बच्चियों में खासा उत्साह रहा।
छठ घाट पर विधि-विधान से पवित्र जल भरने के बाद श्रद्धालु कलश लेकर रेडिया लौटे। मंदिर स्थापना के दौरान राधा-कृष्ण, महादेव, नंदी, गणेश, ब्रह्मा और विष्णु की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।