Sonbhadra News : जरहा अजीर नदी पर बनेगा चेकडैम, क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त
अजीर नदी पर चेक डैम बनाने का प्रस्ताव पास होने से मंदिर समिति सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

sonbhadra
4:37 PM, March 30, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
० मान सिंह गौड़ , ब्लाक प्रमुख म्योरपुर का प्रयास लाया रंग, चैक डैम बनाने का स्थलीय निरीक्षण व कागजी कार्रवाई जोड़ो पर
बीजपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र अंर्तगत जरहा गांव में अजीर नदी के किनारे व बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर स्थित भव्य व दिव्य अजीरेश्वर धाम सरोवर तट के किनारे आलौकिक दृश्य छटा विखरती है। वही अजीर नदी पर चेक डैम बनाने का प्रस्ताव पास होने से मंदिर समिति सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।
मान सिंह द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी को पांच कार्य कराने का योजना प्रस्ताव दिए थे जिसमें एक कार्य का प्रस्ताव सुनिश्चित हुआ है। जिसका स्थलीय निरीक्षण कर लघु सिंचाई के सहायक अभियंता को रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया है। शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया रिपोर्ट मिलने पर शुरू हो जाएगा। चेक डैम का निर्माण हो जाने पर अजीरेश्वर धाम का सरोवर तट अलौकिक दृश्य से सुशोभित होगा। साथ ही भिषण गर्मी में नदी का पानी सूख जानें से पशु पंक्षी व जंगली जानवरों को प्यास बुझाने का कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे पियासे जानवर गांवो की ओर रुख करते थे। उनको भी चैक डैम बन जानें पर प्यास बुझाने में काफी हद तक सहुलियत हाेगी।




