Sonbhadra News : ग्राम पंचायत रेडिया में लगाया गया चकबंदी विभाग का चौपाल
ग्राम पंचायत रेडिया में चकबंदी विभाग के एसीओ सभाजीत यादव के नेतृत्व में कानूनगो व लेखपाल की उपस्थिति में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराया गया ।

sonbhadra
4:56 PM, September 2, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । रावर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडिया में चकबंदी विभाग के एसीओ सभाजीत यादव के नेतृत्व में कानूनगो व लेखपाल की उपस्थिति में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराया गया । जिसमें प्रमुख रूप से वरासत व खारिज दाखिल की समस्याएं तथा अंश निर्धारण व किसी प्रकार की प्राप्त आपत्तियों का मौके पर ही निवारण कराया गया । इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गौड़ सहित क्षेत्र के व गांव के सभी लोग उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का सुचारू रूप से समाधान कराया गया ।




