Sonbhadra News : चौ0 चरण सिंह निरीक्षण गृह के बहुरेंगे दिन, डीएम ने मरम्मत व सौंदर्यीकरण कराने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को महत्वपूर्ण निर्देश दि.....

चौ0 चरण सिंह निरीक्षण गृह के विजिट के दौरान डीएम बी0एन0 सिंह..।
sonbhadra
1:49 PM, May 10, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
•चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि "निरीक्षण गृह के मरम्मत का कार्य योजना बनाकर बेहतर ढंग से सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही गृह को जाने वाली सड़क का भी मरम्मत का कार्य किया जाये, रंगाई-पोताई, साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर की जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये और मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाये।"
इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुसरत मयाँ ने बताया कि "इस निरीक्षण भवन का निर्माण वर्ष-1916 में कराया गया था और इसका नामकरण चौधरी चरण सिंह के नाम पर 2005 में किया गया था। निरीक्षण गृह व सड़क का मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा।"
इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहे।




