Sonbhadra News : मौसम का बदला मिजाज, भारी बारिश के चलते कल आठवीं तक सभी विद्यालय रहेंगे बंद
जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से कल यानी 25 अगस्त को भी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों में 25 अगस्त को अवकाश...

AI जनरेटेड बैनर......
sonbhadra
7:57 PM, August 24, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से कल यानी 25 अगस्त को भी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों में 25 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त समस्त बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय 25 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भारी बारिश के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में किसी तरह की परेशानी अथवा जोखिम न उठाना पड़े, इसी के मद्देनजर विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि विद्यालय बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें ऑनलाइन, डीबीटी, यू-डायस प्लस तथा अन्य विभागीय कार्यों का समयबद्ध तरीके से संपादन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता - बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने बताया कि "जिले में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 अगस्त को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है और सभी विद्यालयों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। बीएसए ने यह भी स्पष्ट किया कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर ऑनलाइन, डीबीटी, यू-डायस प्लस समेत अन्य आवश्यक विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।"
वहीं बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि "खराब मौसम और भारी बारिश के बीच बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।"




