Sonbhadra news : दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, ओबरा थाने की मिली नई जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है।

sonbhadra
8:26 AM, September 9, 2026
शांतनु कमार
सोनभद्र। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सदानन्द राय, जो अब तक प्रभारी थाना ओबरा के पद पर तैनात थे, को अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, जो प्रभारी सर्विलांस/एसओजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को प्रभारी थाना ओबरा नियुक्त किया गया है।




