Sonbhadra News : शांति भंग में 10 लोगों का चालान
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर विभिन्न मामलों को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 10 लोगों का शांति भंग की धारा मे चालान कर दिया।

sonbhadra
9:05 PM, May 28, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर विभिन्न मामलों को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 10 लोगों का शांति भंग की धारा मे चालान कर दिया। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मो0 सलमान पुत्र छेदी, रिजवान पुत्र असलम, चांद मोहम्मद उर्फ सोनू पुत्र इम्तियाज, इम्तियाज अली पुत्र नियमात अली निवासीगण भरकना, मो0 रज्जाक पुत्र अली अहमद, फारुख पुत्र स्व0 नन्हकू निवासीगण सोनहटी, प्रदीप कुमार पुत्र पुनवासी, प्रिन्स पुत्र रामविलास निवासीगण ग्राम अहरौरा, हसलाल सिंह पुत्र तजोखन सिंह निवासी ददरा पहाड़ी थाना राजगढ़ मीरजापुर तथा जितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी बिसरेखी का शांति भंग की धारा में चालान किया गया।




