Sonbhadra News : आज से शुरू होगा चैत्र नवरात्र, बाजारों में रही चहल-पहल
चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है। यह व्रत, उपासना और आत्म शुद्धि का समय होता है, जहां भक्त सुख-समृद्धि, शांति और.....

sonbhadra
11:49 PM, March 18, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है। यह व्रत, उपासना और आत्म शुद्धि का समय होता है, जहां भक्त सुख-समृद्धि, शांति और विजय की कामना करते हैं। शहर समेत जिले भर में गुरुवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर बुधवार को तैयारियां की गयीं। घरों से लेकर मंदिरों में माता के दरबार को सजाया गया। नवरात्र को लेकर मां के भक्तों में खासा उत्साह है। बाजारों में काफी चहल-पहल रही। बाजारों में नवरात्र पर मां दुर्गा के पूजन में प्रयोग होने वाली सामग्री की दुकानें सजी थीं।
दुकानों पर खरीदारों की रही भीड़ -
पूजा के लिए देवी मंदिर में साफ-सफाई और घरों में कलश स्थापना के लिए श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मालूम हो कि नवरात्र के साथ चैती छठ और रामनवमी भी मनाई जाएगी। इस नवरात्र में कई पर्व-त्योहार होने पर बाजार में चहल-पहल अधिक है। नवरात्र की तैयारी में फल-फूल और पूजा के सामानों की जमकर खरीदारी हुई।
बाजारों में रही उमड़ी भीड़ -
नवरात्र में माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। आज गुरुवार को मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा होगी। शहर के शीतला मंदिर, सातों देवी शीतला मंदिर और दक्षिणेश्वर काली मंदिर में भक्तों की भीड़ पूरे नौ दिन उमड़ती है। आज से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है।
पालकी में आएंगी माता रानी -




