Sonbhadra News : अल्ट्राटेक कंपनी के लिखित अश्वासन पर डाला चेयर मैन का धरना स्थगित
अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा नगर में फैलाये जा रहे प्रदूषण को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन फुलवंती कुमारी ने आगामी 23 जून को नगर के रामलीला मैदान में धरना देने की घोषणा किया था, ।

sonbhadra
9:55 PM, June 21, 2026
- प्रदुषण के खिलाफ 23 जून को धरने का था प्रोग्राम
- सदर विधायक व सीओ की पहल पर बनी सहमति
एस शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा नगर में फैलाये जा रहे प्रदूषण को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन फुलवंती कुमारी ने आगामी 23 जून को नगर के रामलीला मैदान में धरना देने की घोषणा किया था, चेयरमैन द्वारा धरना प्रदर्शन की घोषणा करते ही जिला प्रशासन और अल्ट्राटेक के अधिकारी बीच का रास्ता निकालने के प्रयास में जुट गये। धरना से दो दिन पहले रविवार को प्रशासन के अधिकारियों ने नगर पंचायत चेययरमैन से अनुरोध किया कि वे अपना निर्धारित धरना प्रदर्शन अस्थगित कर दें उनकी मांगों का निस्तारण संयुक्त बैठक करकर कर दिया जायेगा। प्रशासन के अधिकारियों के अनुरोध पर नगर पंचायत चेयरमैन इस बात पर सहमत हो गई कि यदि प्रशासन अल्ट्राटेक कंपनी से लिखित में यह समझौता करा देता है कि कंपनी द्वारा नगर में प्रदूषण नहीं फैलाया जायेगा, तो वे निर्धारित तिथि को होने वाले अपने आंदोलन को वापस ले लेंगी। नगर में प्रदूषण न फैलाने की सहमति बनने पर नगर पंचायत कार्यालत में नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी की उपस्थिति में सदर विधायक भूपेश चौबे, उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह, सीओ सीटी रणधीर मिश्रा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, ईओ अखिलेश सिंह, अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि उनके द्वारा नगर में प्रदूषण नहीं फैलाया जायेगा, तथा नगर को स्वछ रखने में नगर पंचायत का पूरा सहयोग किया जायेगा।
गौरतलब है कि नगर में फ़ैल रही दुर्गन्ध व विस्थापन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने आगामी 23 जून बुधवार को नगर के रामलीला मैदान में धरना देने के लिये जिलाधिकारी सोनभद्र के यहां लिखित आवेदन किया था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को धरना देने से पहले ही मामले का निस्तारण करने का सख्त आदेश दिया था। डीएम का आदेश मिलते ही तहसील प्रशासन ने 21 जून को संयुक्त बैठक कराकर अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों से लिखित रूप से आश्वासन लिया कि वे नगर में कभी भी प्रदूषण नहीं फैलाएंगे। अल्ट्राटेक के अधिकारियों ने लिखित रूप से कहा कि उनके द्वारा सभी नियमों का पालन किया जाएगा तथा नगर को प्रदूषण मुक्त बनाने में नगर पंचायत का पूरा सहयोग किया जायेगा




